Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

देश ने आज लांच की एंटी शिप मिसाइल, समुंदर में बढ़ाएगी देश की ताकत


भारत ने सोमवार को ओडिशा में बालासोर के तट पर लॉन्ग रेंज सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड ऑफ टॉरपीडो स्मार्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस लॉन्चिंग के बाद डीआरडीओ ने कहा कि टारपीडो की पारंपरिक सीमा से कहीं ज्यादा, एंटी-सब मरीन वारफेयर क्षमता बढ़ाने के लिए इस सिस्टम को डिजाइन किया गया है। यह एक ऐसा सिस्टम है जिसमें टॉरपीडो के साथ मिसाइल भी होती है।
स्मार्ट एक तरह की एंटी शिप मिसाइल होती है, जिसमें कम वजन का एक टॉरपीडो लगाया जाता है। इस टॉरपीडो का इस्तेमाल पेलोड के जैसे होता है। इन दोनों की ताकत से ये एक एंटी-सबमरीन मिसाइल बन जाती है। इससे जहां मिसाइल की ताकत तो मिलती ही है, साथ ही टॉरपीडो की मदद से इसमें पनडुब्बी को ध्वस्त करने की ताकत भी आज जाती है। हालांकि अभी इसकी रेंज को लेकर सही अनुमान नहीं लगाया गया है। इससे इंडियन नेवी की समंदर में वॉर पावर और विध्वंसक हो सकती है।

Leave a Comment