Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

PM Modi Ukraine Poland Visit : रूस के बाद अब यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जेलेंस्की ने दिया था न्योता, पोलैंड का भी करेंगे दौरा, 30 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा

PM Modi Ukraine Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के कार्यालय ने बयान जारी कर दिया है। बताया गया कि 23 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा है।

इस यात्रा के दौरान, विशेष रूप से, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह भी उम्मीद है कि यूक्रेन और भारत के बीच कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बता दें कि 21 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी की एक दिवसीय पोलैंड यात्रा 1979 में मोरारजी देसाई की यात्रा के बाद 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने मोराजी देसाई से पहले पोलैंड का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा कई मायनों में खास है। पहला की पीएम मोदी ऐसे समय में यात्रा करेंगे, जब यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। दूसरा की यह पिछले 30 साल में पहला मौका होगा, जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। 1991 में यूक्रेन स्वतंत्र हुआ था। जिसके बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री वहां की यात्रा में जा रहे हैं।

Leave a Comment