Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, दो विधायकों ने दिल्ली में भाजपा का थामा दामन

इस साल के आखिरी महीने नवंबर-दिसंबर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कांग्रेसी और आम आदमी पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से गुजरात के साथ हिमाचल के भी कई दौरे कर चुके हैं। ‌ इन दोनों राज्यों में अभी भाजपा की सरकारें हैं। ऐसे में भाजपा गुजरात और हिमाचल में दोबारा सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। आज भाजपा ने हिमाचल में कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका दिया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के 2 विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। ‌‌इस दौरान हिमाचल प्रदेश के बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद थे। “कांग्रेस के दो विधायकों कांगड़ा से पवन काजल और नालागढ़ से लखविंद्र राणा ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया है”। सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि पवन काजल कांगडा से कांग्रेस विधायक हैं। बता दें कि साल 2012 में पवन काजल निर्दलीय विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। क्योंकि भाजपा ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दी थी। बाद में 2017 विधानसभा चुनाव में भी पवन काजल ने जीत हासिल की थी। पवन काजल और राणा के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। कांग्रेस के दो कद्दावर नेता आज हमारे साथ जुड़े है।

यह भी पढ़ें–

Leave a Comment