Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दौरे के दूसरे दिन सीएम धामी पौड़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले, लोगों से मुलाकात कर विकास योजनाओं का लिया फीडबैक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी दौरे के दूसरे दिन सोमवार 13 फरवरी को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम धामी पौड़ी में लोगों से खुलकर मिले। इस दौरान लोगों से विकास योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पौड़ी में योग-ध्यान भी किया। सीएम धामी ने इसकी जानकारी टि्वटर पर भी । मुख्यमंत्री ने लिखा-दो दिवसीय पौड़ी दौरे पर रावत गांव में स्थित होम स्टे में रात्रि विश्राम के पश्चात आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों व पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनसे राज्य में चल रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया साथ ही उनके सुझाव भी लिए।

Leave a Comment