उत्तराखंड भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सह-संयोजक किए नियुक्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सह-संयोजक किए नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने संगठन को और अधिक मजबूत तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की है। यह घोषणा भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मंजूरी के बाद की गई।



पार्टी द्वारा चिकित्सा, विधि, सहकारिता, शिक्षक, व्यापार, आपदा प्रबंधन, पंचायती राज सहित अनेक प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा का कहना है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद और समन्वय को भी मजबूती मिलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने के लिए सभी प्रकोष्ठों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन के विस्तार और जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।

Related posts

उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, दो जगह फटा बादल,बसुकेदार क्षेत्र और देवाल क्षेत्रों में भारी नुकसान, दो लोग लापता, राहत बचाव कार्य जारी, वीडियो

admin

हरिद्वार में कई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की ली सदस्यता, सीएम धामी भी मौजूद रहे

admin

कैबिनेट बैठक : धामी सरकार ने आबकारी नीति को मंजूरी दी, अब उत्तराखंड में सस्ती हो जाएगी शराब, वाहनों के फिटनेस चार्ज और आवास के लिए नक्शा पास कराने में भी मिली राहत

admin

Leave a Comment