New year first day : नए साल के पहले दिन देशवासियों ने पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, वैष्णो देवी, जगन्नाथ और सिद्धिविनायक समेत तमाम मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी रही भीड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म राष्ट्रीय

New year first day : नए साल के पहले दिन देशवासियों ने पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे, वैष्णो देवी, जगन्नाथ और सिद्धिविनायक समेत तमाम मंदिरों में दर्शन करने के लिए लगी रही भीड

आज नए साल के उपलक्ष्य पर 1 जनवरी को पूरे देश भर में देशवासियों ने शुरुआत भगवान को याद करके की। देश के प्रसिद्ध मंदिरों में लोगों ने भगवान की पूजा-अर्चना की और खुशहाली की कामना की। नए साल की वजह से मंदिरों के बाहर भक्तों की बाहर लंबी लंबी लाइन भी देखी गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग देवी-देवता के दर्शन के लिए लाइन में लगे हुए दिखाई दिए। नए साल पर लोगों ने देवी-देवता के दर्शन कर इस साल को बेहतर बनाए रखने की मनोकामनाएं मांगी। नए साल में जम्मू के माता वैष्णो देवी मंदिर से लेकर ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। लोगों ने सूर्य देव से भी प्रार्थना की क्योंकि उन्होंने 2023 का पहला सूर्योदय देखा। जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी के धाम पर सैकड़ों भक्त पहुंचे। जिन्होंने इस साल को बेहतर बनाये रखने के लिए मनोकामनाएं मांगी। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही लाइन में लग गए।

Related posts

Uttarakhand IAS PCS Transfer उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने 25 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखिए किसको कहां मिली नई तैनाती

admin

3 मई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

ED Raid : अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का शिकंजा

admin

Leave a Comment