Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

उत्तराखंड की नई स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने पदभार संभाला, काफी दिनों से खाली पड़ा था पद

उत्तराखंड में काफी दिनों से स्वास्थ्य महानिदेशक का पद खाली पड़ा था। आखिरकार रविवार 1 जनवरी को डॉक्टर विनीता शाह ने उत्तराखंड की नई डीजी हेल्थ का पदभार संभाल लिया है। डॉ. शैलजा भट्ट के रिटायर्ड होने के बाद डॉ. शाह को डीजी हेल्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिथौरागढ़ की रहने वाली डॉ. विनीता शाह ने कानपूर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। डॉक्टर विनीता शाह इससे पहले डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के पद भी रह चुकी हैं। पूर्व में डॉक्टर विनीता शाह उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।

Leave a Comment