आजकल क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर रोजमर्रा के खर्चों तक, लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, क्रेडिट कार्ड से खर्च करने के बाद हर महीने बिल का भुगतान करना भी जरूरी होता है। ऐसे में कई बार आर्थिक परेशानी या अचानक आए बड़े खर्च के कारण लोगों के लिए पूरा बिल चुकाना मुश्किल हो जाता है।
इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए क्रेडिट कार्ड कंपनियां ग्राहकों को मिनिमम पेमेंट का विकल्प देती हैं। इसके तहत ग्राहक पूरे बिल का भुगतान करने के बजाय निर्धारित न्यूनतम राशि जमा कर सकते हैं। यह विकल्प तत्काल आर्थिक दबाव को कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले इससे जुड़े नियमों और संभावित अतिरिक्त ब्याज को समझना जरूरी है।

