Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

साल के पहले दिन अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के सैन्य हवाई अड्डे पर ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत, कई घायल

नए साल के पहले दिन रविवार 1 जनवरी को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के धमाके से थर्रा गई। नए साल के मौके पर काबुल में लोगों की भारी भीड़ थी उसी दौरान राजधानी काबुल के सैन्य हवाई अड्डे के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक टोलो न्यूज ने बताया कि रविवार को सैन्य हवाई अड्डे पर विस्फोट हुआ। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने बताया कि आज सुबह काबुल सैन्य हवाई अड्डे के बाहर एक विस्फोट हुआ, इस धमाके में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं 8 लोग घायल भी हुए हैं।

Leave a Comment