Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Malaysian PM Anwar Ibrahim India Visit : भारत दौरे पर आ रहे मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सोमवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त होगा। विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

इब्राहिम सोमवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की यात्रा पर आएंगे। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अपने मलेशियाई समकक्ष के साथ व्यापक वार्ता करेंगे, जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा भारतीय श्रमिकों की भर्ती समेत कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी के निमंत्रण पर इब्राहिम 19 से 21 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे।

Leave a Comment