मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवक संघ की कलम बंद हड़ताल, लंबित वेतन व ईपीएफ भुगतान को लेकर  बीडीओ को सौंपा ज्ञापन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवक संघ की कलम बंद हड़ताल, लंबित वेतन व ईपीएफ भुगतान को लेकर  बीडीओ को सौंपा ज्ञापन



सुजानगंज/जौनपुर  । विकासखंड सुजानगंज में मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने लंबित मानदेय व ईपीएफ भुगतान को लेकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है । ग्राम रोजगार सेवक, एपीओ, तकनीकी सहायक व लेखा सहायक  ने सामूहिक रूप से 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है ।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार आर्य सहित मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि उनका मानदेय और ईपीएफ का भुगतान कई महीनों से लंबित है जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है ।
ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर आंदोलन के तहत रोजगार सेवक संघ के सदस्यों ने 18 अप्रैल शनिवार को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया । इसके बाद कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की। साथ ही मानदेय के लिए पृथक बजट की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग भी उठाई गई । ब्लॉक अध्यक्ष  दिलीप कुमार आर्य ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा । कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा , जिससे मनरेगा कार्य प्रभावित हो सकता है ।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कुमार आर्य , साजन कुमार लेखा सहायक, नीतेश सहगल तकनीकी सहायक,संजय गुप्ता,दिनेश कुमार,दयाशंकर पटेल,राकेश कुमार,संदीप कुमार, कांशीराम,जिलाजीत,भोलानाथ ,जयप्रकाश, जवाहरलाल, निशा पटेल,रीता देवी,रेनू यादव,प्रभाकर ,राम कैलाश विश्वकर्मा,पंकज मणि तिवारी मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

यूपी में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज, योगी सरकार ने की घोषणा

admin

यूपी में इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश में कई उद्योग और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने यूपी में तेजी से हो रहे विकास की सराहना की

admin

कश्मीर से कन्याकुमारी तक हिंदुस्तान “देशभक्ति में रंगा”, जवानों ने बाबा बदरीनाथ और लद्दाख की 18,400 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin

Leave a Comment