अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा का शुभारंभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, चारधाम यात्रा का शुभारंभ


अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही उत्तराखण्ड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ हो गया। दोनों धामों में परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा अर्पित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के दौरान विधिवत संकल्प लेकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि के साथ यात्रा के सफल संचालन की कामना की।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार आज मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से चलकर गंगोत्री धाम पहुंची। गंगोत्री धाम में विशेष पूजा-अभिषेक के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए।

गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉं गंगा के मंदिर में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना कर देव डोली से आशीष भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। उत्तराखण्ड के चारधाम देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था के प्रमुख केन्द्र हैं और इन दिव्य धामों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने की इच्छा हर श्रद्धालु के हृदय में रहती है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएँ की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं। साथ ही, यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि देवभूमि उत्तराखण्ड में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को दिव्य धामों का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ-साथ यात्रा का एक सुखद, सुरक्षित और अविस्मरणीय अनुभव मिले। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा के सफल आयोजन हेतु सहयोग की अपील करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आग्रह भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, विधायक श्री सुरेश चौहान,पूर्व विधायक श्री विजयपाल सजवाण, दायित्वधारी श्री प्रताप पंवार, डीएम श्री प्रशान्त आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्रा, मुख्यमंत्री के गढ़वाल कोर्डिनेटर श्री किशोर भट्ट, मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री धर्मांनंद सेमवाल, सचिव श्री सुरेश सेमवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम धामी ने एआरटीओ में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दलालों में मचा हड़कंप

admin

Uttarakhand: किसानों की आय बढ़ाने को सरकार प्रतिबद्ध: पंतनगर में सीएम धामी

admin

Chawla rape case : छावला दुष्कर्म हत्याकांड में दायर होगी पुनर्विचार याचिका, बीजेपी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से की मुलाकात

admin

Leave a Comment