August 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 16 लोगों की मौत, कई घायल, वीडियो

जहां एक ओर  चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के विरुधुनगर (तमिलनाडु) जिले में दर्दनाक हादसा हो गया जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यहां कट्टनारपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट होने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 16 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना शक्तिशाली था कि पास की चार अन्य पटाखा इकाइयां भी इसकी चपेट में आ गईं।

30 मजदूर कर रहे थे काम


विस्फोट के बाद आसमान में धुएं का घना गुबार छा गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अभी भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 30 मजदूर काम कर रहे थे और विस्फोट के चलते इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। घटना के कारणों की जांच जारी है

Leave a Comment