Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

उत्तराखंड में बड़ा एयर हादसा टला: हाईटेंशन तार से टकराने के बाद खेत में उतरा हेलिकॉप्टर, बाल-बाल बचे छह लोग



उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक निजी हेलिकॉप्टर अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से का संपर्क हाईटेंशन बिजली लाइन से हो गया, जिससे उसका टेल सेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति गंभीर होती देख पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई और एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत में हेलिकॉप्टर उतरते देख इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का यह हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से देहरादून के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान चंबा-अराकोट मार्ग के ऊपर अचानक तकनीकी दिक्कत सामने आई। इसी बीच हेलिकॉप्टर का पिछला हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे हेलिकॉप्टर असंतुलित होने लगा।

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत नजदीकी खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी और बिजली लाइन से टकराव को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Comment