देहरादून में दर्दनाक हादसा : अस्पताल में आग लगने से मरीज की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद राजधानी में मचा हड़कंप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

देहरादून में दर्दनाक हादसा : अस्पताल में आग लगने से मरीज की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद राजधानी में मचा हड़कंप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक बार फिर अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। इस अस्पताल ने सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं किए थे। जिसका आज, बुधवार 20 मई को अस्पताल में इलाज करने करने आई एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पूरे देहरादून में हड़कंप मच गया । सूचना की जानकारी पाकर तमाम आला पुलिस अधिकारी और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे मौके पर पहुंचे।  जानते हैं पूरा घटनाक्रम।

देहरादून स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसे में आईसीयू में भर्ती 55 वर्षीय महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि कुल 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक नवजात शिशु और बचाव कार्य में जुटे तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और मरीजों को आनन-फानन में दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करना पड़ा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी में ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक अस्पताल के एक हिस्से से धुआं उठना शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में धुआं फैल गया। धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और अस्पताल में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। अस्पताल स्टाफ, स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर मरीजों को वार्डों और आईसीयू से बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान तीन पुलिसकर्मी धुएं और आग की चपेट में आने से झुलस गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक कई गंभीर मरीजों को तत्काल दूसरे निजी और सरकारी अस्पतालों में रेफर किया गया। कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किए गए छह मरीजों में से दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

हादसे के बाद अस्पताल परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तीमारदार अपने परिजनों की जानकारी लेने के लिए परेशान नजर आए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अस्पताल का एक हिस्सा धुएं से भर चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन से घटना की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अस्पताल की फायर सेफ्टी व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों की भी जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर निजी अस्पतालों में सुरक्षा मानकों और फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related posts

हरिद्वार में लाउडस्पीकर की तेज आवाज होने पर 7 मस्जिदों पर प्रशासन ने लगाया जुर्माना

admin

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले: मुआवज़ा बढ़ा, भवन उपविधियों में संशोधन, नई योजनाओं को मंजूरी

admin

Assembly Election 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की तैयारी, संगठन और सरकार के बीच बढ़ा समन्वय

admin

Leave a Comment