Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: सूचना भवन हुआ ‘ग्रीन एनर्जी’ से रोशन, 70 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट शुरू



देहरादून स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के निदेशालय सूचना भवन में 70 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट शुरू कर दिया गया है। इस पहल के साथ सूचना भवन अब स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने वाला सरकारी संस्थान बन गया है।

सोलर पावर प्लांट के संचालन से विभाग की विद्युत खपत में कमी आएगी और बिजली बिल पर होने वाला खर्च भी घटेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन कम करने में भी यह परियोजना सहायक साबित होगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह प्लांट आधुनिक तकनीक से लैस है और इससे प्रतिदिन बड़ी मात्रा में स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होगा।

राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण और अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। इसी कड़ी में सूचना भवन में लगाए गए इस प्लांट को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में विभाग में ऊर्जा दक्षता से जुड़े अन्य कदम भी उठाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment