Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

रमजान महीने में भाजपा ने मुस्लिम समुदायों के लिए “सौगात-ए-मोदी” विशेष अभियान शुरू किया

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक खास अभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के तहत बीजेपी का अल्पसंख्यक मोर्चा ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान लेकर आया है, जिसके तहत 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ईद का उपहार देने की योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से होने जा रही है, जिसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को रमजान और ईद की खुशियों में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करने देना है।

क्या होगा इस किट में

पिछले रविवार को ही ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान का एलान किया गया था। किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। सूत्रों के अनुसार प्रत्येक किट की कीमत करीब 500 से 600 रुपये होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके।

वहीं, भाजपा के इस कैंपेन पर अब राजनीति भी शुरू हो गआ है। विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के इस कैंपेन पर तंज कसा है और इसे राजतंत्र का पर्याय बताया है।

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि जिला स्तर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि ‘सौगात-ए-मोदी’ योजना भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और भाजपा व एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया अभियान है। यह अभियान रमजान और ईद पर केंद्रित है। इस वजह से अहम है।

Leave a Comment