VIDEO : पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे अखिलेश यादव के सम्मान में अधिकारियों ने चाय के लिए पूछा तब सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- "मैं नहीं पियूंगा इसमें आप "जहर" मिला दोगे", तमाम अफसर अवाक रह गए, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

VIDEO : पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचे अखिलेश यादव के सम्मान में अधिकारियों ने चाय के लिए पूछा तब सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- “मैं नहीं पियूंगा इसमें आप “जहर” मिला दोगे”, तमाम अफसर अवाक रह गए, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज राजधानी लखनऊ के पुलिस हेडक्वार्टर में एक बयान जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बना हुआ है। इसके साथ अखिलेश यादव का यह बयान पुलिस अधिकारियों के भी गले नहीं उतरा है। आइए जानते हैं पूरा मामला। रविवार 8 जनवरी दोपहर समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। अखिलेश यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर विभाग के तमाम बड़े अधिकारी उनके पास पहुंच गए।


इस बीच पुलिस अधिकारियों ने अखिलेश यादव के स्वागत में शिष्टाचार निभाते हुए चाय बनाने की पेशकश की। “इस पर अखिलेश चाय पीने से किया इनकार कर दिया. उन्होंने कहा- मैं यहां की चाय नहीं पियूंगा, जहर दे दो तो, मुझे भरोसा नहीं” ।






बता दें कि यूपी के सीतापुर के रहने वाले मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल और मीडिया सेल देखते हैं। अग्रवाल पर केस दर्ज होने के बाद लखनऊ हजरतगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सपा नेता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया है। आपको बता दें कि 6 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से खुद का रेप किए जाने और जान से मारे जाने की धमकी देने को लेकर केस दर्ज करवाया था। इस मामले में सपा के ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले मनीष की गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं। हालांकि अखिलेश यादव के इस बयान पर अभी भाजपा नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ‌

Related posts

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 61 उम्मीदवारों की जारी की चौथी सूची, जानें किसको कहां से मिला टिकट

admin

यूपी में फिर प्रशासनिक फेरबदल : योगी सरकार ने किए 17 आईएएस के ट्रांसफर, इन अफसरों को यहां मिली तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Diabetes Control Anjeer benefits : डायबिटीज को नियंत्रण रखने और इंसुलिन को बढ़ाने में कारगर है “अंजीर” के पत्ते

admin

Leave a Comment