Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 16, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

हिमाचल में सुखविंदर सिंह सरकार के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, राज्यपाल ने 7 विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ

करीब एक महीने बाद हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का आज कैबिनेट विस्तार हो गया है। पिछले कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। आखिरकार रविवार 8 जनवरी को राजधानी शिमला में सुखविंदर सिंह की नई टीम तैयार हो गई है। शिमला के राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह हुआ। हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल 7 विधायकों डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार में सात नए मंत्री शामिल किये गए, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के अलावा धनीराम शांडिल और हर्षवर्धन चौहान के नाम भी हैं। बता दें कि पिछले महीने 11 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तभी से मंत्रिमंडल विस्तार का मामला अटका हुआ था

Leave a Comment