बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये दान दिए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये दान दिए

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सोमवार को उत्तराखंड के पवित्र बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को कुल 10 करोड़ रुपये का दान दिया।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, मुकेश अंबानी ने सबसे पहले श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद और सम्मान भेंट किया गया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर समिति को दो अलग-अलग चेक सौंपे। इनमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये तथा केदारनाथ धाम के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था रही है। पिछले कई वर्षों से अंबानी परिवार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य वर्षों की तरह इस बार भी मुकेश अंबानी ने उदारतापूर्वक मंदिर समिति को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है, जिससे दोनों धामों में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुकेश अंबानी 10 अक्टूबर 2025 को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा एक बार फिर उत्तराखंड के चारधामों के प्रति उनकी आस्था और धार्मिक जुड़ाव को दर्शाती है। मंदिर समिति ने इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि धामों के विकास, संरक्षण और श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधाओं के लिए उपयोग में लाई जाएगी।

Related posts

सरकारी धनराशि के कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर धामी सरकार ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

admin

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी मध्य प्रदेश हुए रवाना, सागर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

admin

Leave a Comment