22 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

22 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌼 🌺


दिनांक -: 22 अगस्त 2024

वार- गुरुवार
विक्रम संवत -2081
शक संवत -1946
अयन – दक्षिणायन
गोल – उतर
ऋतु – वर्षा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण
तिथि – तृतीया ( दोपहर 01:46 तक)
विशेष – आज गणेश चतुर्थी व्रत
सूर्योदय – 05: 56
सूर्यास्त – 06: 54
चंद्रमा – मीन राशि में
नक्षत्र – उत्तरा भाद्रपद
योग – धृति
करण – विष्टि
दिशाशूल – दक्षिण
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:58 से 12:50 तक
राहुकाल – दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक
 

             🌼आज का सुविचार 🌼


शिक्षा ग्रहण करने के लिए निरंतर और हर पल प्रयास करते रहना चाहिए।



22 अगस्त का राशिफल—–



मेष


आज का दिन आप किसी शादी-पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें, पार्टनर का साथ मिलेगा।


वृषभ



आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन



आज का दिन आपका शानदार रहेगा, मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क

आज का दिन आपका सोच विचार कर काम करने का है। आप कोई बड़ा डिसीजन व्यापार व्यवसाय में न लें, नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह


आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें, वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या


आज आपका मन अशांत रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। आज आप पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। आप कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार में न उठाएं। पार्टनर के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे।

तुला


आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक


आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएगी, वाणी पर संयम रखें।

धनु


आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर


आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन


आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं, संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

Related posts

Chaitra Navratri Durga Ashtami : अष्टमी पर्व पर हिमाचल के प्रसिद्ध माता शूलिनी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

admin

Jammu Kashmir Kulgam Soldier Kidnapped : जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जवान अगवा, कार में मिले खून के निशान, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

admin

4 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल 

admin

Leave a Comment