September 9, 2026
Daily Lok Manch
Recent Trending

भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल वैगन-आर लॉन्च, E85 एथेनॉल से दौड़ेगी मारुति की नई कार



मारुति सुजुकी ने भारत में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस अपनी पहली कार वैगन-आर बायोफ्लेक्स लॉन्च कर दी है। यह कार E85 फ्यूल (85% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) पर चलने में सक्षम है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये तय की है और इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है।

नई वैगन-आर बायोफ्लेक्स की कीमत रेगुलर वैगन-आर के मुकाबले करीब 86 हजार रुपये अधिक है। वहीं, कमर्शियल सेगमेंट की टूर H3 की तुलना में इसकी कीमत 1.35 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये तक ज्यादा है। फिलहाल यह मॉडल टैक्सी ऑपरेटरों और फ्लीट संचालकों जैसे कमर्शियल ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

डिजाइन के मामले में यह कार सामान्य वैगन-आर जैसी ही दिखती है, लेकिन E85 ईंधन के अनुकूल बनाने के लिए इसके इंजन और फ्यूल सिस्टम में कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इसमें अपग्रेडेड फ्यूल इंजेक्टर्स, नया फ्यूल पंप, नई फ्यूल लाइन्स, री-कैलिब्रेटेड ECU और विशेष एथेनॉल सेंसर दिया है, जिससे यह उच्च एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन पर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

Leave a Comment