Bathinda military station firing : बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में ताबड़तोड़ फायरिंग में चार जवानों की मौत, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, रक्षा मंत्रालय में मचा हड़कंप, राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक VIDEO - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध राष्ट्रीय

Bathinda military station firing : बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में ताबड़तोड़ फायरिंग में चार जवानों की मौत, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, रक्षा मंत्रालय में मचा हड़कंप, राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक VIDEO

यहां देखें वीडियो‌ 👇



पंजाब के बठिंडा के मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को तड़के 4:30 ताबड़तोड़ फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई। फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई। फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। फायरिंग का वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब 2 दिन पूर्व एक इंसास रायफल सहित 28 कारतूस भी गायब हो गए थे। इस घटना के पीछे सेना के कुछ जवानों का हाथ हो सकता है। सेना स्थानीय पुलिस को कैंट इलाके में नहीं घुसने दे रही है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में कोई आतंकी ऐंगल होने से इनकार किया है। पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसपी एस परमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया। यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है। प्रोटोकॉल के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी दी गई है। जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि गोली मारने वाले 2 लोग सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आए थे। मुंह ढंका हुआ था। बठिंडा पुलिस ने इसमें टेरर एंगल से इनकार नहीं किया है। पंजाब पुलिस और इंडियन आर्मी, साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।




रक्षा मंत्री ने बठिंडा की घटना को लेकर बैठक बुलाई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) को भी बताया गया है। बठिंडा देश का अहम और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है। बठिंडा में 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है। यह जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्टेशन में बड़ी संख्या में ऑपरेशनल आर्मी यूनिट मौजूद हैं। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन शहर से लगा है। ये पुराना और काफी बड़ा मिलिट्री स्टेशन है। पहले तो ये शहर से कुछ दूर था, लेकिन शहर में विस्तार के साथ अब मिलिट्री स्टेशन रिहायशी इलाके के नजदीक आ गया है। इस स्टेशन के बाहर अमूमन जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम रहते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना के बारे में सेना से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने भी बठिंडा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। आर्मी कैंट के भीतर सैनिकों के परिवार भी रहते हैं। घटना के बाद से सेना ने सभी को घरों में रहने को कहा है। कैंट के भीतर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। दोपहर करीब 1 बजे बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाले में आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना में सर्च टीम ने मैगजीन के साथ INSAS रायफल बरामद की है। सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है: भारतीय सेना बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में FIR के अनुसार चार जवान – सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Related posts

Vice President of India Race : देश में अगला उपराष्ट्रपति कौन ! अब हाईकमान ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे और वर्तमान में राज्यपाल की जिम्मेदारी निभा रहे का नाम रेस में सबसे आगे, दोनों ही पीएम मोदी-अमित शाह की गुड लिस्ट में

admin

Uttarakhand उत्तराखंड में छह प्रमुख रोप-वे परियोजनाओं को मंजूरी

admin

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की संतानों की इस बार विधानसभा चुनाव में लगी प्रतिष्ठा दांव पर 

admin

Leave a Comment