Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह का आज उत्तराखंड दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

आज गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा रहेगा । गृह मंत्री सुबह 10:30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद देहरादून में मुख्यमंत्री घसियारी योजना का शुभारंभ करेंग। देहरादून में इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। देहरादून भ्रमण के बाद गृह मंत्री अमित शाह आज धर्मनगरी हरिद्वार आएंगे। हरिद्वार में सबसे पहले अमित शाह 4:00 बजे आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज हरिद्वार पहुंच कर संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस के बाद शाम 5:45 बजे गृह मंत्री कनखल हरिहर आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा अन्य साधु-संतों से भी मुलाकात कर अमित शाह आशीर्वाद लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं ।

Leave a Comment