Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने शुरू की बूस्टर डोज के ट्रायल की तैयारी

देश में हर दिन तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों को लेकर केंद्र सरकार एक्टिव मोड में आ गई है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। ‌इसके अलावा कई राज्यों की सरकारों ने क्रिसमस और नए साल के जश्न पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‌इन सबके बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बूस्टर डोज लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। देश में 3 हजार लोगों पर बूस्टर डोज का ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल के नतीजों से यह तय किया जाएगा कि सभी लोगों को बूस्टर डोज लगेगी या नहीं। केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज की अनिवार्यता को जानने के लिए एक स्टडी शुरू की है, जिसमें छह महीने पहले वैक्सीन की दूसरी डोज लेने वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में ओमिक्रॉन के 358 मामले सामने आए हैं और इनमें से 114 रिकवर हो गए हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि विश्व में केस पॉजिटिविटी रेट 6% से ज्यादा है। भूषण ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि कोविड की पहली लहर और डेल्टा वैरिएंट के समय अपनाए ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल ओमिक्रॉन पर भी प्रभावी साबित हुए हैं। 

Leave a Comment