Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 क्रैश, पायलट की मौत

आज एक और दुख भरी खबर है। शाम करीब 8:30 बजे भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत की खबर है। क्रैश होने के बाद मिग-21 में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में जुटी है। जिस जगह जेट गिरा है, वह सुदासरी डेजर्ट नेशनल पार्क में है और पाकिस्तान बॉर्डर के पास है। यह एरिया आर्मी के कंट्रोल में है। हादसे की जगह जैसलमेर से करीब 70 किमी दूर है। बताया जा रहा है कि यह भारतीय वायुसेना का विमान अपने रेगुलर उड़ान पर था। ‌बता दें कि इसी महीने 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश होने से देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। 

Leave a Comment