Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

ब्रेकिंग-
सीएम धामी के साथ मंत्रिमंडल की बैठक को बीच में ही छोड़ चले गए हरक सिंह रावत ने अचानक दिया कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा


पिछले महीने धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के इस्तीफा देने के बाद आज एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए मुश्किलें बढ़ा गईं। काफी समय से अपने बयानों से उत्तराखंड की राजनीति में सुर्खियों में चल रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक को भी हरक सिंह रावत बीच में ही छोड़ कर निकल गए थे और बाद में उनके इस्तीफे की खबर आई। उन्होंने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस के बाद अब बीजेपी की भी आंतरिक कलह बाहर आने लगी है। बता दें कि मु्ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई दिनों से पूरी ताकत झोंक हुए हैं। अब कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के अचानक इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Leave a Comment