Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बाद भाजपा विधायक उमेश शर्मा ने भी दिया इस्तीफा


उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के इस्तीफे के बाद देहरादून की रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि हरक की नाराजगी उस वक्त की है जब प्रदेश सरकार में परिवर्तन हुआ था। वो खुद को पुष्कर सिंह धामी से वरिष्ठ मानते हैं। हालांकि बीजेपी हाईकमान ने उनको मनाने की पूरी कोशिश की। सूत्रों ने आगे कहा कि हरक कुछ विधायकों के साथ कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। फिलहाल अभी हरक सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक उमेश शर्मा भी अपनी सरकार से काफी समय से नाराज चल रहे थे। अभी कुछ समय पहले भाजपा हाईकमान ने उन्हें उत्तराखंड धामी सरकार में मंत्री बनाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उनको बनाया नहीं गया। 

Leave a Comment