राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस बल तैनात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

राजधानी देहरादून में बेखौफ बदमाश, घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश, पुलिस बल तैनात



उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर  सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में चोरी, लूट, हत्या और फायरिंग जैसी घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाने और गश्त बढ़ाने के दावे कर रही है, लेकिन अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र के बुड्ढी गांव का है, जहां रविवार देर रात घर में घुसकर एक युवा वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना ने राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नई बहस छेड़ दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी 25 वर्षीय अधिवक्ता सोहेल रविवार देर रात अपने घर पर मौजूद थे। घटना के समय उनका भाई भी घर में था, जबकि उनके माता-पिता हज यात्रा पर गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुसे और सोहेल को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वारदात के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इधर, हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी सड़क पर उतर आए तथा विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related posts

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी: 173 सड़कें बंद, हर्षिल में भागीरथी का जलस्तर बढ़ा, आज भी भारी बारिश का यलो अलर्ट

admin

Mocha Biggest Cyclone चक्रवात : अब देश में तेजी से बढ़ रहा “मोचा” तूफान, दिल्ली से लेकर मुंबई तक बदलेगा मौसम, उड़ीसा-बंगाल में हाई अलर्ट

admin

School Closed : उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में 21 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12 तक स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment