Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण : भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ गिरफ्तार, डालनवाला पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई



चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर गंभीर आरोप लगाने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डालनवाला थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को हरिद्वार जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस सुरेश राठौड़ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। रविवार को मिली सूचना के आधार पर डालनवाला पुलिस और एसओजी ने संयुक्त अभियान चलाते हुए बुग्गावाला क्षेत्र में दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष कुंवर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवश्यक पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में सुरेश राठौड़ को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। उनके खिलाफ दर्ज चार मुकदमों में से दो मामलों को न्यायालय ने निरस्त कर दिया था। इसे उनके लिए महत्वपूर्ण कानूनी राहत माना जा रहा था। हालांकि दो अन्य मुकदमे अब भी लंबित हैं और उनमें जांच तथा कानूनी प्रक्रिया जारी है। ऐसे में हाईकोर्ट से आंशिक राहत मिलने के बावजूद सुरेश राठौड़ की कानूनी मुश्किलें पूरी तरह समाप्त नहीं हुई थीं। अब ताजा गिरफ्तारी ने एक बार फिर उनकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से जारी रहेगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment