पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए हो रही विदेशों में साजिश : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए हो रही विदेशों में साजिश : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के खिलाफ विदेशी साजिश किए जाने का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस की भारत में राजनीतिक दलों को फंडिंग करके लोकतांत्रक ढ़ंग से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहता है। उन्होंने इस संबंध देश के नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को एक नागरिक होने के नाते मैं यह आह्वान करना चाहती हूं कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में हैं एक व्यक्ति जिनका नाम है जॉर्ज सोरोस, उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान के लोकतांत्रिक ढांचे पर चोट करेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोरोस ने एलान किया है कि वो पीएम मोदी को अपने अटैक का मेन प्वाइंट बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सोरोस ने एलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के जरिए एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगा जो हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि उसके फायदे के लिए काम करेगा। स्मृति ने अपील करते हुए कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे, यह भारत पर हमला है और इस हमले का जवाब हर भारतीय को मुंहतोड़ तरीके से देना चाहिए।

Related posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मोदी सरकार ने 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को खोलने की मंजूरी दी

admin

अब तक 141 विपक्षीय सांसदों को किया गया निलंबित, शीतकालीन सत्र में विपक्ष का हंगामा और प्रदर्शन जारी

admin

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक, यूपी में निकाय चुनाव 3 महीने बाद ओबीसी आरक्षण सूची के साथ होंगे

admin

Leave a Comment