सीएम योगी ने फिलहाल इस आईपीएस अधिकारी को दी यूपी डीजीपी की जिम्मेदारी, आदेश जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने फिलहाल इस आईपीएस अधिकारी को दी यूपी डीजीपी की जिम्मेदारी, आदेश जारी

बुधवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल को अचानक पद से हटा दिया था। गोयल को नागरिक सुरक्षा के डीजी जी के पद पर भेजा गया है। उसके बाद ही अटकलें शुरू हो गई थी कि प्रदेश का अगला डीजीपी कौन होगा। फिलहाल योगी सरकार ने डीजी इंटेलिजेंस देवेंद्र सिंह (डीएस) चौहान को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। बता दें कि चौहान 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ‌ वह 15 फरवरी 2020 से इंटेलिजेंस में डीजी के पद पर तैनात हैं।उनके पास यूपी सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक का भी कार्यभार है। गुरुवार को यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की ने उनकी नियुक्ति की चिट्ठी जारी की।

Related posts

पिछली बार रह गए पीएम मोदी के खास ‘शर्मा जी’ की योगी मंत्रिमंडल में इस बार चमकेगी किस्मत 

admin

यूपी में विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए सपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

admin

Uttar Pradesh : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत निकाली गई कलश यात्रा

admin

Leave a Comment