August 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा नेता ने फिर की मुलाकात

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा नाराज चल रहे ओमप्रकाश राजभर को मनाने में एक बार फिर से जुड़ गई है। शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के जॉइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने ओमप्रकाश राजभर से बंद कमरे में मुलाकात की। दोनों के बीच काफी लंबी वार्ता हुई। भाजपा की कोशिश है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राजभर उस के पाले में आ जाए । इसी को लेकर भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने 2 महीने में ओमप्रकाश राजभर से यह तीसरी मुलाकात की है। बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा का समाजवादी पार्टी से गठबंधन है। बता दें कि राजभर बीजेपी में जाने के सवाल पर लगातार मना करते आ रहे हैं। 

Leave a Comment