Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अयोध्या के बाद लखनऊ में भी भव्य मंदिर बनाने की शुरू हुई तैयारी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का दिन रात काम चल रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर निर्माण में हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया था। ‌अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है ऐसे ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरु श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण के मंदिर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि लखनऊ नगर निगम ने 151 फुट ऊंची लक्ष्मण की प्रतिमा का निर्माण कराने की तैयारी शुरू कर दी है।  एक निजी न्यास ने भव्य लक्ष्मण मंदिर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। ये विश्व का एकमात्र लक्ष्मण मंदिर होगा जहां मुख्य मंदिर में लक्ष्मण के साथ उनकी पत्नी उर्मिला की प्रतिमा होगी। बता दें कि लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करने की मांग काफी दिनों से चली आ रही है। ‌

Leave a Comment