टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई

तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया ने हिस्ट्री रिपीट कर दी। वहीं, बैक-टू-बैक दो बार टी20 वर्ल्ड कप को जितने वाली टीम इंडिया, दुनिया की पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया की जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है।पीएम मोदी ने सूर्या की सेना को जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए टीम इंडिया को फिर से विश्व विजेता बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, चैंपियन! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट साहस का प्रदर्शन किया है। इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!”टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। दोनों अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान किशन ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी की।

आखिरी में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाकर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया ने 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन ही बना सकी। भारत ने 96 रन से फाइनल अपने नाम किया।

Related posts

NIA RAID : देश के 7 राज्यों में एनआईए ने 50 ठिकानों पर भी छापेमारी

admin

यूपीएससी : सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी, यूपी की इशिता किशोर ने टॉप किया, टॉप चारों स्थानों पर लड़कियों का रहा कब्जा, देखें 100 टॉपर्स की लिस्ट

admin

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी, ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ का बड़ा मंच तैयार, पीएम मोदी समेत 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

admin

Leave a Comment