हिमाचल के सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव का सीएम सुखविंदर करेंगे आज शुभारंभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 17, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल के सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर होली उत्सव का सीएम सुखविंदर करेंगे आज शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार यानी आज सुजानपुर के चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे एनआईटी के हेलीपैड पर उतरेंगे और उसके तुरंत बाद सड़क मार्ग से सुजानपुर के लिए रवाना होंगे। सुजानपुर में वह पारंपरिक शोभायात्रा में भाग लेंगे और मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विभागीय प्रदर्शनियों और सरस मेले का आगाज करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव सर्किट हाउस हमीरपुर में होगा और वह सोमवार सुबह शिमला लौट जाएंगे। बता दें कि इस बार राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 5 मार्च से 8 मार्च तक मनाए जाने वाले इस मेले में लोग खूब मनोरंजन कर सकें इसके लिए पंजाबी गायकों को विशेष रूप से बुलाया गया है। पहली सांस्कृतिक संध्या यानी 5 मार्च को पंजाबी गायक काका खूब धमाल मचाएंगे। वहीं, दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रहेगी। जिसमें विशेष तौर पर नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे।

Related posts

महंगाई का बोझ : अमूल और मदर डेयरी ने दूसरी बार दूध के दामों में की बढ़ोतरी, नए रेट बुधवार से होंगे लागू

admin

खड़गे के रावण के जवाब में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया पलटवार, गुजरात में जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा- जितना कीचड़ उछाला जाएगा, उतना ज्यादा कमल खिलेगा।

admin

PM Modi Sister Basanti Ben CM Yogi sister Shashi Devi VIDEO : पीएम मोदी की बहन ने दुकान के बाहर सीएम योगी की बहन से की मुलाकात, दोनों ने सादगी भरे अंदाज में एक दूसरे को गले लगाया और हालचाल पूछा

admin

Leave a Comment