Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनचेतना, बिहार में आज से चलेगा समाज सुधार अभियान

समाज में जागरूकता लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमर कस ली है। बिहार सरकार के इस अभियान से समाज में नई जन जागृति आएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके लिए काफी समय से तैयारियों में जुटे हुए थे। आज से इस अभियान का बिहार में शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश आज से बिहार में समाज सुधार के लिए अभियान चलाने की यात्रा का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। हालांकि बिहार में फिलहाल कोई चुनाव नहीं है लेकिन सरकार समाज में जागरूकता लाने के लिए यह अभियान चला रही है। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज मोतिहारी से होने जा रही है। 15 जनवरी को पटना में इसका समापन होगा। इस अभियान के दौरान मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार 16 वर्षों के शासनकाल में 12 यात्राएं कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान नीतीश कुमार हर जिले में शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह से जुड़े मामले, गृह विभाग से संबंधित कार्य, पक्की नली-गली योजना के कार्य, सतत जीविकोपार्जन योजना संबंधी कार्य, हर घर जल नल योजना के कार्य, स्वच्छता से जुड़े कार्य और धान अधिप्राप्ति की जानकारी भी लेंगे। इसको देखते हुए यह पूरा कार्यक्रम रखा गया है। बता दें कि आज 22 दिसंबर से शुरू हो रही समाज सुधार यात्रा और जन जागरूकता कार्यक्रम मोतिहारी, गोपालगंज, सासाराम, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सारण, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, कैमूर, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा,औरंगाबाद, बेगूसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, बांका, नालंदा में होंगे। 15 जनवरी को राजधानी पटना में इस कार्यक्रम का समापन होगा ।

Leave a Comment