अखिलेश ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ उतारा प्रत्याशी लेकिन प्रतापगढ़ की इस सीट से सपा का कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

अखिलेश ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ उतारा प्रत्याशी लेकिन प्रतापगढ़ की इस सीट से सपा का कोई कैंडिडेट मैदान में नहीं



इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई कि राजा भैया के खिलाफ कुंडा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी भी खड़ा कर दिया है। लेकिन अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ की ही दूसरी विधानसभा सीट रामपुर खास से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। ‌इसी सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना मौजूदा विधायक हैं और एक बार फिर से चुनाव लड़ रही हैं। अखिलेश यादव ने यहां से अपना कोई उम्मीदवार न उतारकर प्रमोद तिवारी के लिए राह आसान कर दी है। बता दें कि रामपुर खास से पिछले 42 वर्षों से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का दबदबा रहा है। प्रतापगढ़ में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी थी। ऐसे में सपा की ओर से किसी भी प्रत्याशी ने रामपुर खास सीट पर अपना पर्चा दाखिल नहीं किया है। इस सीट पर 1980 के बाद से ही प्रमोद तिवारी काबिज रहे। जिसके बाद आज तक किसी भी दूसरे दल ने इस सीट को नहीं जीता। प्रमोद तिवारी इस सीट से 10 बार विधायक रहे। प्रमोद तिवारी मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं।

Related posts

Up New Chief Secretary Appointment सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसर बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, मनाेज कुमार सिंह से लिया चार्ज

admin

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की जारी की तीसरी सूची, देखें किसको मिला टिकट

admin

गांधी परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, 1976 से जुड़े थे पार्टी से

admin

Leave a Comment