एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, कल पहले चरण के मतदान को फीका न कर दे बारिश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, कल पहले चरण के मतदान को फीका न कर दे बारिश



एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश ने फिर जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सबसे बड़ी बात यह है गुरुवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश की 11 जिलों में 58 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में यह मौसम मतदाताओं के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। बुधवार सुबह से ही दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में रात को बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। गुरुवार को ठंडी हवाएं चलने और पारा गिरने का फॉरकास्ट है। दरअसल यह पूरी कलाकारी पश्चिमी विक्षोप यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की है। पश्चिम विक्षोप में यूरोप में भू-मध्य सागर से ठंडी और नम हवाएं उठती हैं और फिर ये काला सागर होते हुए अरब देशों की ओर बढ़ जाती हैं।

Related posts

Central Government change name Nehru memorial केंद्र सरकार के नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं’

admin

गरमाया मामला : केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के बीच राज्य के वित्त मंत्री को हटाने को लेकर ठनी

admin

कोरोना के मरीजों और होम आइसोलेशन को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

admin

Leave a Comment