इंदौर में भीषण हादसा: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट, सिलेंडर ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

इंदौर में भीषण हादसा: चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट, सिलेंडर ब्लास्ट से 7 लोगों की मौत


मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में सुबह करीब 4 बजे एक इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग में शहर के एक बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी। आशंका है कि चार्जिंग पॉइंट में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने पूरे मकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
मामला उस वक्त और भयावह हो गया जब घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए। इसके बाद एक के बाद एक कई जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाकों की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शॉर्ट सर्किट को हादसे की शुरुआती वजह माना जा रहा है। पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Related posts

(Ola cheapest electric scooter launched) किफायती सफर : ओला ने धनतेरस पर लॉन्च किया अपना सबसे “सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर”, दिवाली तक कंपनी ने ग्राहकों को दी और एक्स्ट्रा छूट

admin

ICC World Cup वनडे वर्ल्ड कप में अब तक सबसे बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान ने चैंपियन इंग्लैंड को हराया

admin

होर्मुज स्ट्रेट में स्थिरता के लिए अमेरिका-इजरायल की तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकना जरूरी : ईरान

admin

Leave a Comment