असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगांव (Nagaon) से लगातार दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि प्रद्युत बोरदोलोई कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस राजनीतिक घटनाक्रम से राज्य की चुनावी रणनीति और समीकरणों पर महत्वपूर्ण असर भी पड़ सकता है।

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो करेंगे उनका स्वागत’

भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस संबंध में कहा है कि अगर बोरदोलोई भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत करेंगे।

9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव

उन्होंने यह भी कहा कि अगर बोरदोलोई भाजपा में शामिल होते हैं तो भाजपा उन्हें आगामी चुनावों में टिकट दे सकती है। 9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है।

गौरव गोगोई से चल रहे थे नाराज

गौरतलब हो बोरदोलोई के बेटे प्रतीक बोरदोलोई को मार्घेरिटा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिला है और बोरदोलोई कांग्रेस के करीबी नेताओं में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर गौरव गोगोई से नाराज थे और यही वजह थी कि प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

Related posts

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करने पर गुस्साए अखिलेश यादव ने अपनी ही विधायक को समाजवादी पार्टी से निकाला, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

admin

माता-पिता से उंगली पकड़कर चलना सीखा, ‘संसार उंगलियों’ का….

admin

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर भारत-बांग्लादेश सीमा सील की गई, 27 फरवरी को होंगे मतदान

admin

Leave a Comment