September 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

Up New Chief Secretary Appointment सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसर बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव, मनाेज कुमार सिंह से लिया चार्ज

 

उत्तर प्रदेश में नए मुख्य सचिव कौन होंगे आज, गुरुवार 31 जुलाई साफ हो गया।  मुख्य सचिव पद पर मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के सबसे भराेसेमंद अफसर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन शशि प्रकाश (एसपी) गाेयल के नाम पर मुहर लग गई।

एसपी गाेयल ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्हाेंने मनाेज कुमार सिंह से चार्ज लिया।एसपी गाेयल काे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त किया गया और उनका नाम तय हाेने के बाद मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के कयास पर विराम लग गया। मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल आज यानी 31 जुलाई तक था।

Leave a Comment