गांधी परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, 1976 से जुड़े थे पार्टी से - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 19, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक

गांधी परिवार के करीबी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, 1976 से जुड़े थे पार्टी से

कांग्रेस पार्टी में असंतुष्ट नेताओं का आक्रोश थम नहीं रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पिछले महीने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। आज कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सोनिया गांधी के करीबी अश्विनी कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वे मनमोहन सरकार में कानून मंत्री थे। वे 14 साल से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद थे। पार्टी का साथ छोड़ने के साथ ही पूर्व मंत्री ने कांग्रेस को नसीहत भी दी है। अश्विनी ने कहा कि आज पार्टी के ईमानदार और लोकप्रिय नेता कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, इस बारे में नेतृत्व को विचार करने की जरूरत है। हालांकि अभी उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि वह अगली सियासी पारी किसके साथ खेलेंगे। यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने 1976 में कांग्रेस जॉइन की थी। उनके दिवंगत पिता प्रबोध चंद्र एक स्वतंत्रता सेनानी और गुरदासपुर के कांग्रेस नेता थे, जो पंजाब विधानसभा में विधायक, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष बने थे। अश्विनी कुमार साल 2002 से 2016 तक राज्यसभा सांसद रहे हैं। बता दें कि पिछले 2 सालों में कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी है और गौर करने वाली बात यह है कि यह सभी नेता कांग्रेस की यूपीए सरकार में अहम मंत्री पद संभाल रहे थे। वर्तमान में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। उसके बाद 2021 में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे जितिन प्रसाद ने भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले ही महीने कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने भी कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

Related posts

राहुल गांधी को लिया गया “हिरासत” में, दिल्ली में सियासी बवाल जारी, विरोध में सड़कों पर बैठे कांग्रेसी सांसद

admin

यूपी की सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ बसपा ने इस प्रत्याशी को उतारा मैदान में

admin

छापेमारी के बाद कारोबारी पीयूष जैन को लेकर भाजपा ने कहा, यह सपा का करीबी तो अखिलेश बोले, यह भाजपा का आदमी 

admin

Leave a Comment