आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद यूपी में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से पहले ही दिया इस्तीफा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद यूपी में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से पहले ही दिया इस्तीफा



पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के आज दोपहर तीन बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही यूपी कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है। आरपीएन सिंह के होम टाउन में कांग्रेसियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पडरौना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए मनीष जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। आपको बता दें कि आरपीएन सिंह राहुल और सोनिया गांधी की टीम में अहम हिस्सा रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में भी शामिल किया था । लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।

Related posts

UP Advocate Production Act : यूपी में योगी सरकार ने एडवोकेट प्रोडक्शन एक्ट के लिए तीन सदस्यीय वाली उच्च स्तरीय कमेटी गठित की

admin

Gyanvapi mosque Case SC : वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के साइंटिफिक सर्वे ऑफ कॉर्बन डेटिंग के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

admin

विश्व पर्यावरण दिवस पर अमृत सरोवर न्योरहा में किया गया पौधरोपण

admin

Leave a Comment