August 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद यूपी में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से पहले ही दिया इस्तीफा



पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के आज दोपहर तीन बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही यूपी कांग्रेस खेमे में खलबली मच गई है। आरपीएन सिंह के होम टाउन में कांग्रेसियों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पडरौना विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए मनीष जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उनके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। आपको बता दें कि आरपीएन सिंह राहुल और सोनिया गांधी की टीम में अहम हिस्सा रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें स्टार प्रचारक की लिस्ट में भी शामिल किया था । लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करते हुए आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली।

Leave a Comment