August 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी की

आम आदमी पार्टी ने आज उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट भी जारी कर दी है। मंगलवार शाम जारी की गई इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।जारी की गई लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने बद्रीनाथ से भगवती प्रसाद मंडोली, कर्णप्रयाग से दयाल सिंह बिष्ट, रुद्रप्रयाग से किशोरी नंदन डोभाल, नरेंद्रनगर से पुष्पा रावत, प्रतापनगर से सागर भंडारी, चकराता से दर्शन डोभाल, हरिद्वार से संजय सैनी, रुड़की से नरेश प्रिंस, पिथौरागढ़ से चंद्रप्रकश पुनहेड़ा और गगोलीहाट से बबिता चंद को अपना प्रत्याशी बनाया है। अब तक इस चौथी लिस्ट को मिलाकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। 70 विधानसभा सीटों वाले उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी 9 प्रत्याशियों की घोषणा और करेगी।बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।

Leave a Comment