US-Iran War: दुबई में मिसाइल का मलबा गिरने से 2 भारतीय घायल, एयर डिफेंस ने हमले को किया नाकाम - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 26, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

US-Iran War: दुबई में मिसाइल का मलबा गिरने से 2 भारतीय घायल, एयर डिफेंस ने हमले को किया नाकाम

ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध बीते एक महीने से जारी है। इस युद्ध से हुए नुकसान से भारत भी अछूता नहीं रहा। युद्ध प्रभावित क्षेत्र में जंग की वजह से अबतक 8 भारतीयों की जान जा चुकी हैं। वहीं मंगलवार को दुबई के अल बदा इलाके में रिहायशी इमारतों पर एयर डिफेंस मिसाइल को रोकने के दौरान उसका मलबा गिर गया। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।बाकी घायलों में एक बांग्लादेश और एक श्रीलंका का नागरिक शामिल है।

हमले में दो भारतीय घायल

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सभी को हल्की चोटें आई हैं और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिणी दुबई में घरों पर गिरे मिसाइल के मलबे से यह घटना हुई। इसमें दो भारतीय, एक बांग्लादेशी और एक श्रीलंकाई नागरिक घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले को पूरी सुरक्षा और सतर्कता के साथ संभाला गया है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

रिहायशी इलाके में गिरा था मलबा

इससे पहले दुबई मीडिया ऑफिस ने बताया था कि एयर डिफेंस द्वारा मिसाइल को सफलतापूर्वक रोके जाने के बाद उसका मलबा रिहायशी घरों पर गिरा, जिससे कुछ संपत्ति को नुकसान हुआ और लोगों को हल्की चोटें आईं। सोमवार को जारी एक अपडेट में यह भी कहा गया कि अलग-अलग घटनाओं में आठ भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक भारतीय अभी भी लापता है।पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने भी सोमवार को बताया कि इस क्षेत्र में हुई विभिन्न घटनाओं में आठ भारतीयों की जान गई है और एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अब तक 8 भारतीयों की हो चुकी है मौत

वहीं अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर. महाजन ने पुष्टि की कि हाल ही में कुवैत में हुए एक हमले में भी एक भारतीय नागरिक की मौत हुई थी। उन्होंने कहा, “हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। कुवैत में मौजूद हमारा मिशन परिवार के संपर्क में है और उन्हें हर संभव मदद दी जा रही है। साथ ही, पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।” इससे पहले 20 मार्च को हुई एक ब्रीफिंग में उन्होंने बताया था कि अलग-अलग घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी और एक व्यक्ति लापता था। अब सोमवार को दिए गए ताजा अपडेट में उन्होंने कहा कि विभिन्न घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है।

Related posts

VIDEO Nepal plane crash बड़ा हादसा : उड़ान के दौरान पहाड़ी से टकराकर विमान दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद प्लेन में लगी भीषण आग, 60 यात्रियों की मौत, राहत-बचाव जारी, देखें खौफनाक वीडियो

admin

US Washington DC Plane Crash भीषण प्लेन हादसा : अमेरिका में विमान और हेलिकॉप्टर की आमने-सामने की टक्कर में 18 लोगों की मौत, हादसे के बाद आग का गोला बना प्लेन, बढ़ सकती है मृतकों  की संख्या

admin

पीएम मोदी ने आज उम्र के 72वें पड़ाव में प्रवेश कर लिया है, 17 सितंबर 1950 को हुआ था जन्म PM Modi has entered the 72nd stage of age today, was born on 17th September 1950

admin

Leave a Comment