चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस


चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ है। धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

धमाका चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर होने की बात कही गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके के लोगों और राहगीरों में चिंता बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि धमाके से कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए और गाड़ियों के साथ ही साथ दीवारों पर छर्रों के निशान दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

पंजाब भाजपा के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने बताया, “चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर शाम करीब 5:00 बजे धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं और कुछ वाहनों व दीवारों पर छर्रों के निशान देखे जा सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमाके का सटीक कारण पुलिस ही बता पाएगी।”

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थन पर मौजूद हैं और धमाके के पीछे की वजह तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना से पहले या बाद में किसी भी संदिग्ध हरकत का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

धमाके से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ, और मौके पर टूटे हुए पार्ट्स और निशान दिख रहे हैं। हालांकि, धमाका असल में कैसे हुआ, यह अभी साफ नहीं है। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि धमाके के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस ने पूरे चंडीगढ़ में अलर्ट जारी कर दिया है और एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि यह घटना मोटरसाइकिल सवार लोगों ने की होगी, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

PM modi deepawali celebrate Jammu Kashmir daras soldiers : आर्मी ड्रेस में पहुंचे : हर साल की तरह जवानों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, आठवीं बार आज सैनिकों के साथ मनाएंगे रोशनी का पर्व

admin

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से दिल्ली हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई: CMO, हिमाचल प्रदेश

Makar Sankranti festival : पत्नी सोनल शाह ने संभाली चरखी, अमित शाह ने खूब उड़ाई पतंग, “हवा में उड़ती दो पतंगों को काटकर गृहमंत्री खुशी से झूमे”, मौजूद लोग और सुरक्षाकर्मी भी देखते रह गए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment