सीएम योगी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस ऑफिसर का किया ट्रांसफर, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस ऑफिसर का किया ट्रांसफर, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

रविवार देर शाम योगी सरकार ने एक बार फिर से प्रशासनिक अफसरों का बड़ा फेरबदल किया है। पिछले दिनों भी प्रदेश प्रदेश सरकार ने नौकरशाहों को इधर से उधर किया था। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। ‌ किए गए तबादलों में 14 टॉप रैंक के ऑफिसर हैं। संजीव मित्तल को राजस्व परिषद का चेयरमैन बनाया गया है। ‌वहीं मनोज कुमार सिंह यूपी के नए APC बनाए गए है। इसके अलावा रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाकर प्रमुख सचिव पशुधन बनाया गया रजनीश दुबे की जगह अमृत अभिजात प्रमुख सचिव नगर विकास बने हैं। नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग बनाए गए हैं। सुरेंद्र सिंह को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन बनाया गया। दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा का चार्ज दिया गया।सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास भाग का प्रमुख सचिव बनाया गया। सुधीर गर्ग को प्रमुख सचिव राजस्व बनाया गया। वेंकटेश्वर लू प्रमुख सचिव परिवहन बने, अरविंद कुमार औद्योगिक विकास आयुक्त बने, राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव उद्यान बने, मनोज सिंह के पास ग्राम्य विकास के साथ पंचायती राज की जिम्मेदारी रहेगी। मीना शर्मा को निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकेडमी लखनऊ पद पर तैनात किया गया।‌यम देवराज को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का चार्ज दिया गया। एस राधा चौहान को गिफ्ट आइटम अपर मुख्य सचिव वित्त की मूल पद पर तैनात किया गया, साथ ही राज्य कर विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

Related posts

यूपी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की

admin

यूपी में पहले चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11 जिलों की इन सीटों पर होगा मतदान

admin

Up IAS IPS Officer Transfer : यूपी में योगी सरकार ने 16 आईएएस और 11 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी हटाए गए, दो कमिश्नर और एसएसपी, एसपी भी बदले, देखें लिस्ट किसे कहां मिली नई तैनाती

admin

Leave a Comment