बाबा बालक नाथ मंदिर दर्शन करने आए 7 युवाओं की गोविंद सागर झील में डूबने से मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बाबा बालक नाथ मंदिर दर्शन करने आए 7 युवाओं की गोविंद सागर झील में डूबने से मौत

(Himachal Pradesh accident): देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आज दोपहर एक दुखद हादसे से शोक की लहर दौड़ गई। पंजाब से हिमाचल प्रदेश आए 7 युवाओं की ऊना जनपद के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास डूबने से मौत हो गई। चार लोग सकुशल बच गए। सभी पंजाब के मोहाली के रहने वाले थे। जानकारी पाकर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान के बाद सातों के शव बरामद कर लिए हैं। गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में करीब 4 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस को 7 युवकों की डूबने की सूचना मिली। 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंद सागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवकों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस और गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में सातों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

Related posts

लोकसभा से चारों सांसदों का निलंबन हुआ खत्म, सदन में चर्चा हुई शुरू

admin

देशभर में ईंधन और LPG की सप्लाई सामान्य, घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग

admin

घने कोहरे के कारण रेल मंत्रालय ने 245 ट्रेनों को कैंसिल किया

admin

Leave a Comment